लखनऊ । उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण के मतदान से पहले भाजपा उत्तर प्रदेश नए कलेवर में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को भाजपा उत्तर प्रदेश का नया नारा तथा गीत को लांच करने के साथ भाजपा उत्तर प्रदेश मुख्यालय के नए मीडिया सेंटर का उद्घाटन भी किया। उनके साथ भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उत्तर प्रदे विधनासभा चुनाव सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद थे। भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर सरकार के कामकाज को गिनाते हुए उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने का भरोसा भी जताया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जो कहा था वो करके दिखाया है। भाजपा की सरकार ने किसी का तुष्टिकरण नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमारी वरीयता थी कि प्रदेश में कानून का राज हो। कोई हिस्ट्रीशीटर थाना न चलाये और माफिया की संपत्तियों पर बुलडोजर चलता रहे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो दंगाई कभी प्रदेश की शांति और सौहार्द के लिए खतरा बने हुएु थे और पिछली सरकार में सत्ता का संरक्षण रखते थे, आज उन्हीं दंगाइयों के पोस्टर सड़क व चौराहों पर लगे हुए हैं। हमारी सरकार ने कानून-व्वयस्था को सुदृढ़ करने का काम किया। जिससे कि उत्तर प्रदेश में सभी काम आसानी से होने लगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हिस्ट्रीशीटर थाना न चलाए, माफिया सरकार न चलाए, दंगाई दंगा न करें, सरकारी भर्ती में पारदर्शिता बनी रहे, बहन-बेटियों के साथ कोई खिलवाड़ न सके इसलिए भाजपा आज प्रदेश की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमने जो कहा सो करके दिखाया। यह तब किया जब सोच ईमानदार तो काम दमदार। प्रदेश में जिन माफियाओं के चलते बहन-बेटियां, गरीब घर से नहीं निकल पाते थे, उनकी जमीन कब्जा कर ली जाती थी। हमारी सरकार ने ऐसे माफियाओं की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर वहां गरीबों के लिए आवास बनाकर दिए हैं।
Related Articles

November 11, 2026
5
Renewable Energy India: स्वच्छ ऊर्जा से भारत को 100 अरब डॉलर का फायदा, 2030 तक बचत दोगुनी से ज्यादा होने का अनुमान

November 11, 2026
5

