लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को देश के सबसे लंबे कद के व्यक्ति को अपनी पार्टी में शामिल करा लिया। प्रतापगढ़ के रहने वाले धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की लंबाई आठ फुट दो इंच है। वे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सपा की नीतियों से मैं प्रभावित हूं और अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूरा भरोसा है, इसलिए मैंने पार्टी की सदस्यता ली है। धर्मेंद्र प्रताप लंबे कद की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहे हैं, किंतु उनकी लंबाई ने उन्हें कई बार परेशान भी किया है। करीब 45 वर्षीय धर्मेन्द्र के पास मास्टर डिग्री है लेकिन उनके पास नौकरी नहीं है।अब उन्होंने राजनीति की शुरुआत समाजवादी पार्टी से की है। सपा की तरफ से उनकी अखिलेश यादव संग एक तस्वीर भी ट्वीट की गई है। इसमें धर्मेन्द्र के साथ अखिलेश यादव, राजेन्द्र चौधरी, किरनमय नंदा भी मौजूद हैं। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि उनके आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। सूत्रों के अनुसार सपा इनका प्रयोग प्रचार में कर सकती है कोरोना संक्रमण के कारण चुनाव में लगी तमाम बंदिशों के बीच सपा-सुभासपा गठबंधन ने अब ग्रामीण इलाकों की विधान सभा सीटों पर फोकस बढ़ाया है। घर-घर चुनाव प्रचार के लिए पांच-पांच लोगों की छोटी-छोटी टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें सपा के चुनावी वादे व भाजपा सरकार की विफलताओं को आम जनों तक पहुंचाएंगी। इसके लिए सपा-सुभासपा ने घेरा डालो, डेरा डालो, गांव चलो अभियान भी शुरू करने का निर्णय लिया है।
Related Articles

September 25, 2026
2
CEC Controversy: ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग तेज, देशभर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में

September 25, 2026
3

