नई दिल्ली। सिंगर लता मंगेशकर का इलाज ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा है। कोरोना संक्रमित होने के बाद से ही वो आईसीयू में एडमिट है , हालांकि अब उनके हेल्थ में सुधार हुआ है और ये बात उनका इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया। इस खबर को जानकर उनके फैंस काफी खुश होंगे। डॉक्टर प्रतीत समदानी ने लता मंगेशकर को लेकर लेटेस्ट हेल्थ अपडेट दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई को उन्होंने बताया कि, कल से उनकी तबीयत में सुधार है, लेकिन उन्हें आईसीयू में निगरानी में रखा गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें। लता मंगेशकर की तबीयत बिगड़ने की खबरें सोशल मीडिया पर आई थी। हालांकि उनकी प्रवक्ता ने ऐसी खबरों को खारिज कर दिया था। वहीं, लता जी के ट्विटर से एक ट्वीट किया गया था। इसमें लिखा गया था, “अनुरोध है कि परेशान करने वाली अटकलों पर विराम लग जाए।
Related Articles

September 25, 2026
2
CEC Controversy: ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग तेज, देशभर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में

September 25, 2026
3

