नई दिल्ली । पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी से मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सर्दी और कोहरे का डबल अटैक झेलना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। कोहरे के कारण सूर्य देवता के दर्शन भी दुर्लभ हो गए हैं। इसी बीच, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अभी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी यूपी और राजस्थान के कुछ इलाकों में घना कोहरा परेशान करेगा। वहीं, 25 से 27 जनवरी तक शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश में 27 जनवरी तक घना कोहरा रहेगा। इसके अलावा राज्य में 26 जनवरी तक शीत लहर चलेगी।मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में जनवरी में बारिश ने 122 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को हुआ बारिश के बाद दिल्ली में इस महीने 88.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। 1901 के बाद जनवरी के महीने में सबसे ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई है। इससे पहले राजधानी दिल्ली में 1989 में 79.7 मिमी और 1953 में 73.7 मिमी बारिश हुई थी।
Related Articles

September 15, 2026
5
UCC News: एक देश, एक कानून पर बहस तेज, जानिए UCC को लेकर किस पार्टी का क्या रुख

September 15, 2026
3

