सुकमा । छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुकमा जिले जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच चिंतलनार के तिम्मापुरम इलाके में आज सुबह मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ उस वक्त हुई जब सड़क सुरक्षा पर निकले कोबरा बटालियन व डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के जवानों और नक्सलियों का आमना-सामना हो गया। मौके से एक नक्सली का शव बरामद हुआ है। खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी। नक्सलियों की मौजूदगी की मिली थी सूचना सुकमा के एसपी सुनील शर्मा ने नक्सलियों से मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तिम्मापुरम क्षेत्र में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद कोबरा 201 बटालियन व डीआरजी की संयुक्त टीम मौके के लिए रवाना हुई। इसी दौरान नक्सलियों से उनका आमना-सामना हो गया। बताया जाता है कि इलाके में जवान मौजूद हैं। हालांकि कितने नक्सली मारे गए हैं, इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं मिल पाई है। फोर्स के जवान सर्चिंग कर रहे हैं। जवानों के सर्चिंग से वापस लौटने के बाद लौटने के बाद अधिक जानकारी मिल पाएगी।
Related Articles

November 4, 2026
1
Supreme Court: दो से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने से रोकने वाले कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- अब नहीं रही प्रासंगिकता

November 4, 2026
1

