गाजियाबाद। लायक हुसैन । गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत गोयल के चुनाव प्रचार में राज्य सभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुडडा ने गाजियाबाद में दी दस्तक, आपको बता दें कि गाजियाबाद के स्वर्गीय श्री सुरेन्द्र प्रकाश गोयल जी ने अपने राजनीतिक जीवन में मेयर, विधायक, से लेकर सांसद तक का सफर तय किया और अपने उस कार्यकाल में जनता के दिलों पर राज किया था और कहने के लिए कुछ भी कहा जाए परंतु सुशांत गोयल की बात करें तो यह कहने में जरा भी संकोच नहीं होगा कि वह ठीक अपने पिता जी की भांति हर वर्ग के हितों के लिए ठोस कदम उठाने का काम कर रहे हैं, सुशांत गोयल के लिए शुक्रवार को प्रियंका गांधी जी ने भी डोर टू डोर प्रचार किया और शनिवार को राज्य सभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुडडा ने चुनाव प्रचार कर ऐसा माहौल बना दिया है कि इस बार लखनऊ के करीब पहुंचने के कयास लगाए जा रहे हैं ऐसा आमजन मानस की जुबानी है बाकी आने वाली 10 फरवरी को जनता देगी अपने मतों से जबाब, और 10 मार्च को किसके सिर बंधेगा सेहरा यह बात अहम होगी।
Related Articles

November 4, 2026
1
Uttar Pradesh: आर. बी. थापा और ललित रायजादा के निधन पर विधानसभा मीडिया सेंटर में शोक सभा आयोजित

November 4, 2026
1

