लखनऊ । उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीट पर अकेले मैदान में उतरने वाली कांग्रेस ने गुरुवार को 33 प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। समाजवादी पार्टी के बाद कांग्रेस ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ महिला प्रत्याशी को उतारा है। कांग्रेस की 33 प्रत्याशियों की जारी इस सूची में जारी 15 महिलाएं हैं।कांग्रेस ने छठे तथा सातवें चरण के मतदान वाले क्षेत्रों के लिए गुरुवार को 33 प्रत्याशियों की एक सूची जारी की है। कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें से 182 महिलाओं को पार्टी ने टिकट दिया है। प्रियंका गांधी ने 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की घोषणा की थी। गुरुवार को जारी सूची में कांग्रेस ने पांच ओबीसी, 11 ब्राह्मण, एक पंजाबी, पांच मुस्लिम, आठ एससी और तीन अन्य पर भरोसा जताया है।कांग्रेस ने सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ महिला प्रत्याशी को उतारा है। कांग्रेस की चेतना पाण्डेय अब गोरखपुर शहर में सीएम योगी आदित्यनाथ को चुनौती देंगी। छठें चरण में तीन मार्च को मतदान होगा। इस चरण में दस जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा। सातवें चरण में सात मार्च को नौ जिला के 54 विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग होगी। कांग्रेस ने गोरखपुर ग्रामीण सीट से से देवेन्द्र निषाद और कुशीनगर से श्याम रति देवी को अपना प्रत्याशी बनाया है।
Related Articles

October 12, 2026
2
UP Farmers: किसानों पर खर्च के आंकड़े गिनाकर विपक्ष पर बरसे सूर्य प्रताप शाही, योगी सरकार के लिए किया ₹69 हजार करोड़ का दावा

October 12, 2026
1

