हिमाचल-उत्तराखंड सीमा के कुल्हाल में युवक-युवती नहर में डूबने का मामला सामने आया है। पुलिस को नहर में युवक का शव विद्युत गृह कुल्हाल के पास बरामद हुआ है, जबकि युवती की तलाश जारी है। पुलिस को लोगों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले डेविड यादव और सिमरन राय रविवार को नहर किनारे सेल्फी ले रहे थे। इस दौरान अचानक वे दोनों नहर में गिर गए। रविवार देर शाम तक पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया, जबकि उत्तराखंड पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि हादसे के 24 घंटे के बाद भी युवती का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। वहीं, युवती के पिता हरिंद्र नाथ राय ने बताया कि उन्हें आशंका है कि उनकी लड़की के साथ कुछ गलत हुआ है। इसलिए पुलिस दूसरे पहलू से भी जांच करे।उन्होंने उत्तराखंड प्रशासन से मांग की है कि कुल्हाल नहर का पानी रोककर एक बार तलाशी ली जाए अन्यथा मामला दर्ज कर दूसरे पहलू से जांच की जाए। उन्होंने बताया कि उनकी लड़की पांवटा के गुरु गोबिंद सिंह जी डिग्री कालेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है, जो पढ़ाई में अग्रणी है। बताया जा रहा है कि युवक भी उसी का सहपाठी है। उधर, उत्तराखंड के कुल्हाल पुलिस चौकी इंचार्ज रजनीश का कहना है कि युवक-युवती के नहर में गिरने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च अभियान में युवक का शव बरामद हुआ है, जबकि युवती की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। जल्द ही युवती को भी तलाश कर लिया जाएगा।
Related Articles

November 2, 2026
0
Punjab Politics: पंजाब में चुनाव से पहले AAP को झटका! विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने दिया इस्तीफा, बोले- राजनीति से खत्म किया ‘माई-बाप कल्चर

October 31, 2026
3

