कौशांबी, प्रयागराज। सपा प्रत्याशियों के समर्थन में पूर्व सांसद डिंपल यादव व सांसद जया बच्चन आज कौशांबी जनपद में थीं। हाट सीट सिराथू में जनसभा की। पूर्व सांसद डिपंल यादव ने कहा कि यह चुनाव महत्पवूर्ण है। हवा बदल गई है माहौल बदल गया है। सिराथू में तीन बहनों का संगम हुआ है। सिराथू की बहू पल्लवी पटेल, इलाहाबाद की बहू जया बच्चन और यूपी की बहू डिंपल यादव। सिराथू के बेटे ने धोखा दिया है, अब बहू को मौका देना चाहिए। इन्हें पता है परिवार क्या होता है, परिवार का दर्द क्या होता है।पूर्व सांसद केशव मौर्या को स्टूल मंत्री बताते हुए कहा कि सिराथू के आत्मसम्मान बचाने का समय है। डिंपल के संबोधन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहे। कहा कि जो मंत्री सपा के कार्यकर्ताओं को गुंडा और शासन में गुंडागर्दी की बात करते हैं, वह जरा देखें कि उन पर कितने मुकदमे दर्ज हैं। मुख्यमंत्री योगी पर भी तंज कसा और बोलीं, पांच साल के शासन में आपने देखा होगा कि यह पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अपने और अपने ही मंत्रियों के मुकदमे हटाए हैं। ऐसा पहले किसी भी शासनकाल में नहीं हुआ है। कहा कि जो दूसरों पर ऐसे आरोप लगा रहे हैं वह पहले अपने गिराबान में झांककर देखें। पल्लवी ही सिराथू को पल्लवित करने का काम करेगी।डिंपल यादव ने कहा कि आप ऐसी सरकार को चुनिए जो महिला सुरक्षा पर काम करेगी। युवाओं को रोजगार देगी। महिला अपराधों में पांच सालों में बढ़ोतरी हुई है। यह एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं। क्या जनता हाथरस की घटना भूल जाएंगे, नहीं। उसका अंतिम संस्कार तक नहीं करने दिया गया। वहीं उन्नाव की बेटी के साथ जो हुआ उसे भी नहीं भूला जा सकता है। उसके पिता को जेल में मार डाला गया। ऐसी जुल्मी सरकार को हटाने का समय आ गया है। यह पल्लवी का ही चुनाव नहीं है, मेरा चुनाव है, आपका चुनाव है। भगवा रंग को लेकर भी सरकार को घेरा कहा कि मौजूदा डबल इंजन की सरकार के इंजन को जंक लग गया है, क्यों कि उसका भी रंग वैसा ही होता है। यूपी को पटरी पर लाने का समय आ गया है।
Related Articles

September 24, 2026
3
Bara News: बारा के विकास एजेंडे पर लखनऊ में अहम बैठक, विधायक डॉ. वाचस्पति ने सीएम योगी को सौंपा जनसमस्याओं का ब्यौरा

September 24, 2026
1

