नई दिल्ली । भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैच में भारत की नजर जीत पर होगी ताकि वो सीरीज पर 2-0 से अजय बढ़त ले सके। पहले टी20 मैच में भारत ने श्रीलंका को आसानी से 62 रनों से हरा दिया था। पहले मैच में भारतीय टीम की तरफ से कई पाजिटिव चीजें देखने को मिली। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन शानदार लय में नजर आए। किशन ने श्रीलंका के खिलाफ 56 गेंदों में शानदार 89 रनों की पारी खेली थी। ईशान की ये पारी अंतर्राष्ट्रीय टी20 में किसी भी भारतीय विकेटकीपर द्वारा खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारी थी। इससे पहले रिषभ पंत का नाम इस सूची में शुमार था।तीन नंबर पर बल्लेबाजी की बात करें तो कम से कम पहले मैच में श्रेयर अय्यर ने तो विराट की कमी महसूस होने नहीं दी। अय्यर ने शुरुआत जरूर धीमा किया था लेकिन बाद में उन्होंने फिनिश अच्छा किया और 28 गेंदों पर नाबाद 57 रन बनाए।रितुराज के रूप में भारत के पास ईशान के अलावा एक और ओपनिंग विकल्प था जो चोट के कारण बाहर हो गए हैं। हालांकि उनकी जगह मयंक अग्रवाल को शामिल कर लिया गया है लेकिन लगता नहीं है कि उन्हें अंतिम 11 में जगह दी जाएगी।इस स्थिति में अब लगता है कि बाकी बचे दो मैचों में भी रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन ओपनिंग करेंगे। धर्मशाला पिच की बात करें तो ये बल्लेबाजों के अनुकूल होगी लेकिन ओस के प्रभाव को देखते हुए टास जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी ताकि बाद में उनके गेंदबाजों को परिस्थियों से जूझना न पड़े। दूसरी ओर श्रीलंका टीम की बात करें तो महेश तीक्षणा का बाहर होना निश्चितरुप से श्रीलंका के लिए एक बड़ा झटका है। दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग इलेवन की बात करें तो भारतीय टीम में किसी बदलाव की उम्मीद कम ही है। वहीं पहले मैच में गेंदबाजी को देखते हुए श्रीलंका अपनी टीम में जरूर बदलाव करना चाहेगी।
Related Articles

September 25, 2026
1
vaibhav sooryavanshi: ‘इस खिलाड़ी को बाहर बैठाना पड़ सकता है’, वैभव सूर्यवंशी पर कैफ ने रखी खुली राय

September 24, 2026
2
Asian Games 2026: रोशिबिना देवी ने वुशु में जीता सिल्वर, लगातार तीन एशियन गेम्स में पदक जीतकर रचा इतिहास

September 24, 2026
3
