नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई का आज पांचवा दिन है। दोनों देश के बीच जंग खतरनाक पड़ाव पर पहुंच चुकी है। रूस के राष्ट्रपति ने अपने डिफेंस चीफ से यूक्रेन पर परमाणु हमला करने के लिए तैयार रहने को कहा है। वहीं अब-तक रूस के सैन्य बलों और मिसाइलों द्वारा लगातार हो रहे हमलों से पूरा यूक्रेन दहल उठा है। इस भयानक युद्ध से दुनिया भर में लोग चिंतित हैं। वहीं ऐसे माहौल में यूक्रेन के आम नागरिकों का जीवन एक बड़ा संघर्ष बन गया है। इन सबके बीच भारत में यूक्रेनी नागरिकों अपने परिवारों के घर वापस आने के संबंध में दिल्ली में यूक्रेनी दूतावास से संपर्क किया है।बता दें कि यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए भारत सरकार द्वारा गंगा आपरेशन चलाया गया है, जिसके तहत हजारों छात्रों और नागरिकों को भारत वापस लाया गया। वहीं भारत में रह रहे यूक्रेन नागरिकों द्वारा दिल्ली में यूक्रेनी दूतावास से इस जंग में फंसे यूक्रेन में अपने परिवार वालों के वापस बुलाने की भी गुहार लगाई जा रही है।समाचार एजेंसी एएनआइ से बातचीत करते हुए यूक्रेनी नागरिकों अपने देश और परिवार वालों के लिए चिंता व्यक्त की। अन्या नामक एक यूक्रेनी नागरिक ने कहा, ‘मैं यूक्रेन के किसी नजदीकी देश में जाना चाहता हूं। यह अविश्वसनीय है कि इस तरह की बात (#रूस यूक्रेन संकट) 21वीं सदी में हो रही है।
Related Articles

November 11, 2026
1
Kulgam Attack: कुलगाम में CRPF जवानों पर फायरिंग, तीन घायल; आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन

November 11, 2026
5

