नोएडा । शादी करने के लिए नाबालिग को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर ले जाने और बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में फेस दो कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान आगरा निवासी परवीन उर्फ मोंटी और विष्णु तोमर के रूप में हुई है। वर्तमान में दोनों गेझा गांव में रह रहे थे। कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि 20 फरवरी को गेझा गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि आगरा निवासी परवीन उसकी नाबालिग बेटी को नशीला पदार्थ सुंघाकर अचेत अवस्था में उसे शादी के लिए अपहरण कर आगरा ले गया था और उसे बंधक बनाकर परवीन और उसके साथी विष्णु ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता दरवाजे की कुंडी तोड़कर नोएडा अपने घर आ गई थी। पुलिस ने धारा 376 के स्थान पर 376 डी लगाई है।
Related Articles

November 4, 2026
1
Uttar Pradesh: आर. बी. थापा और ललित रायजादा के निधन पर विधानसभा मीडिया सेंटर में शोक सभा आयोजित

November 4, 2026
0

