नई दिल्ली, एजेंसियां: रूस और यूक्रेन जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस को कड़ी चेतावनी दी है। स्टेट आफ द यूनियन में संबोधन के दौरान जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है। अमेरिका और हमारे सहयोगी सामूहिक शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा के छठे चरण के लिए कल मतदान होगा। छठें चरण में 10 जिलों की 56 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विधानसभा सीट पर भी छठे चरण में ही मतदान होना है। साथ ही आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद भी योगी आदित्यनाथ के सामने मैदान में हैं। साथ ही आज से सांतवे चरण के लिए चुनाव प्रचार भी तेज हो जाएगा। भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा समेत आज से चुनाव में पूरी ताकत झोंकेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यूपी में सांतवे चरण के लिए चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
Related Articles

November 4, 2026
0
US Midterm Election Results: मिडटर्म चुनाव में पिछड़ने पर ट्रंप का पहला रिएक्शन, बोले- मैं मैदान में होता तो बड़े अंतर से जीतते

November 3, 2026
3

