गोरखपुर । बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खजौला पुलिस चौकी के पास हाईवे पर सीआरपीएफ के जवानों की बोलेरो गुरुवार को एक अनियंत्रित ट्रक टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार तीन जवानों की मौत हो गई जबकि बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीआरपीएफ के जवानों की बोलेरो देर रात बस्ती से गोरखपुर की तरफ जा रही थी जैसे ही वह मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खजौला पुलिस चौकी के निकट पहुंची परसा मुजेहना पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल सीआरपीएफ 112 बटालियन के जवानों व चालक को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर चिकित्सक ने जांचोपरांत सीआरपीएफ के तीन जवानों 36 वर्षीय हीरालाल, 37 वर्षीय जयप्रकाश व 38 वर्षीय धर्मेन्द्र लाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि बोलेरो को चला रहे चालक को गम्भीर अवस्था में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वाहन में तीन जवान और चालक सहित कुल चार लोग ही सवार थे।ये सभी बस्ती में विधान सभा चुनाव सम्पन्न कराकर सातवें और अंतिम चरण के चुनाव को कराने के लिए बनारस जा रहे थे। इसी बीच गुरुवार की देर रात 11 बजे यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी सीआरपीएफ के अधिकारियों को व दिवंगत जवानों के परिवारीजनों को दे दी गई है। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मुंडेरवा पुलिस ट्रक नंबर के आधार पर उसके मालिक और चालक का पता लगा रही है।उधर, बस्ती-बांसी मार्ग पर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पडिय़ा पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल गए, इनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। मौके पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस ने प्राइवेट वाहन की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया।
Related Articles

May 31, 2026
94
Lucknow News: बंसल क्लासेस (कोटा) का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक विंग का उद्घाटन

February 5, 2026
12

