कीव, एजेंसियां। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के 13वें दिन भी जंग जारी है। युद्ध के 13वें दिन रूस ने मंगलवार को कीव, चेर्निहाइव, सुमी, खार्किव और मारियुपोल शहरों में मानवीय कारिडोर को खोलने के लिए युद्ध विराम की घोषणा की है। जिसमें अधिकांश मार्ग रूस या उसके सहयोगी बेलारूस की ओर जाते हैं। हालांकि, यूक्रेन ने रूस के इस कदम को एक पब्लिसिटी स्टंट बताया है। यूक्रेन ने कहा कि रूस लगातार उन पर हमले कर रहा है। बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा पिछले महीने विशेष सैन्य अभियान की घोषणा के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण हम भारत में तेल की कमी नहीं होने देंगे। आगे हम जो भी निर्णय लेंगे वह हम अपने नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए लेंगे।यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की भारतीय समयानुसार मंगलवार को रात 10:30 बजे यूके हाउस आफ कामन्स में ब्रिटिश सांसदों को संबोधित करेंगे।समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार कीव से लगभग 350 किलोमीटर पूर्व में स्थित सूमी शहर में हवाई हमले में दो बच्चों सहित करीब नौ लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन के शहर सूमी पर रूस के हमले जारी है। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक रुस द्वारा सूमी पर बमबारी की गई है। इसमें करीब नौ लोगों की मौत हो गई है।
Related Articles

October 11, 2026
3
Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ का कहर: गोरखा में मची तबाही, कई बस्तियां उजड़ीं; 10 लोग लापता

October 11, 2026
3

