लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को भाजपा की गरीबों तथा दलितों के कल्याण की योजनाओं को गिनाने के साथ सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। भाजपा अपने स्थापना दिवस और आम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है। इसी के तहत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से वार्ता की।स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि केन्द्र तथा राज्य सरकार गरीब और दलितों के कल्याण के लिए काफी काम कर रही हैं। उनको समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार पक्के घर देने के साथ घर-घर में पेयजल की व्यवस्था कर रही है। इतना ही नहीं इनके बच्चों को शिक्षा दिलाने का काम भी किया जा रहा है। घर-घर शौचालय का निर्माण कराया गया, जबकि करीब दो वर्ष से इनको मुफ्त में राशन भी दिया जा रहा है।प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मैं प्रदेशवासियों से भी कामना करता हूं कि वह भी अपनी भागेदारी और जिम्मेदारी समझते को हुए जल का उचित रूप से इस्तेमाल करें। हमको तो आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित और पर्याप्त पानी देना है। सभी जानते है कि विश्व में इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने केन बेतवा लिंक परियोजना के माध्यम से अटल जी के सपने को साकार किया है। इसके साथ ही साथ बुन्देलखण्ड में रह रहे लोगों के जीवन में बड़े सुधार लाने का काम किया है।स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन आज देश और प्रदेश के विकास को एक नई गति दे रहा है। पिछले तीन वर्षों से कम समय में भी जिस प्रकार से घरों में नल से जल पहुंचा है, वह जन आकांक्षाओं और जन भागीदारी की एक बड़ी मिसाल है। पीएम मोदी के देश की सत्ता संभालने से पहले केवल 16 प्रतिशत घरों में ही नल से पेयजल की सुविधा उपलब्ध थी। अब जल जीवन मिशन की शुरुआत के बाद मात्र दो वर्षों में देश के लगभग 49 प्रतिशत घरों में नल से शुद्ध पानी पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के 70 वर्ष बाद भी लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ता था। इस दौरान भी केन्द्र में कांग्रेस और प्रदेश में सपा-बसपा की सरकारें कुर्सी पर बैठकर जनसमस्या का समाधान करने के बजाय लूटखसोट करने में अपना समय बिता रही थीं।
Related Articles

July 19, 2026
2
Sonam Wangchuk Hunger Strike: वांगचुक को सफदरजंग से शिफ्ट करने की मांग: पत्नी पहुंचीं हाईकोर्ट, X पर बोले- 20 जुलाई होगा ‘आजादी का दूसरा आंदोलन’

May 31, 2026
127

