गोरखपुर । गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगे पीएसी जवानों पर जानलेवा हमला करने वाले अहमद मुर्तजा अब्बासी को एटीएस ने सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा में एसीजेएम कोर्ट में पेश किया। विवेचक की अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपित की पुलिस कस्टडी रिमांड 16 अप्रैल की दोपहर 12 तक के लिए बढ़ा दी।पुलिस लाइन स्थित एटीएस कार्यालय में मुर्तजा को रखा गया है। देर शाम टीम उसे लेकर लखनऊ रवाना होगी।सुबह 10.30 बजे एटीएस की टीम अहमद मुर्तजा अब्बासी को मुख्य द्वार की बजाए दूसरे गेट से मुर्तजा को गाड़ी से लेकर कचहरी परिसर में दाखिल हुई।सुरक्षा के लिहाज से पूरी कचहरी सुबह नौ बजे ही छावनी में तब्दील कर दी गई थी।10.45 बजे मुर्तजा एसीजेएम प्रभाष त्रिपाठी की कोर्ट में पेश हुआ। 30 मिनट तक चली सुनवाई के दौरान विवेचना कर रहे एटीएस के इंस्पेक्टर ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला होने की दलील देकर मुर्तजा की पुलिस कस्टडी रिमांड पांच दिन बढ़ाने की अर्जी दी।जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।सुबह 11.28 बजे एटीएस की टीम मुर्तजा को कचहरी से लेकर पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय पहुंची।जहां उससे पूछताछ चल रही है।मुर्तजा के खिलाफ गोरखनाथ थाने में हत्या की कोशिश, सरकारी कार्य में बाधा डालने, सेवन सीएलए के तहत मुकदमा दर्ज है।एक सप्ताह तक चली पूछताछ और जांच में एटीएस को कई अहम सुराग मिले हैं।जिसके आधार पर मुकदमे में देश द्रोह की धारा और मुर्तजा के मददगारों का नाम बढ़ सकता है।
Related Articles

September 15, 2026
4
Gurugram News: महिला बाइकर को टक्कर मारने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, दौसा से पकड़ा गया

September 15, 2026
2

