इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को बैसाखी के मौके पर मुबारकबाद दी। साथ ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश में आने वाले सभी सिख श्रद्धालुओं का स्वागत किया है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उन्होंने लिखा, ‘ बैसाखी के मौके पर पाकिस्तान आने वाले सभी सिख डेलिगट्स का मैं स्वागत करता हूं। यह पंजाबी त्योहार फसलों की कटाई वाले मौसम की शुरुआत के प्रतीक से कहीं अधिक है। यह उम्मीदों के साथ विकास का भी चिन्ह है। इस त्योहार को मनाने वाले सभी लोगों को मुबारकबाद। बैसाखी पर्व के मौके पर दो हजार से अधिक भारतीय सिख श्रद्धालु पाकिस्तान पहुंच चुके हैं। विभाजन के बाद भारत जाने वाले हिंदुओं और सिखों की धार्मिक संपत्ति का प्रबंधन करने वाले ‘एवेक्युई ट्रस्ट प्रापर्टी बोर्ड’ (ईटीपीबी) तथा पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अधिकारियों ने मंगलवार को वाघा सीमा पर सिख श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
Related Articles

November 2, 2026
1
US Midterm Elections 2026: ट्रंप के लिए क्यों अहम हैं मध्यावधि चुनाव? संसद का गणित और सरकार पर पड़ने वाला असर समझें

November 2, 2026
3

