चंडीगढ़ -पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की रेकी करने वाले संदीप केकड़ा को जेल में जमकर पीटा गया है। सिरसा जिला के कालांवाली निवासी केकड़ा को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद मुक्तसर जेल भेजा गया था। यहां पहले से बंद बंबीहा गैंग के सदस्यों ने केकड़ा को बुरी तरह पीटा। इसका पता चलते ही जेल अफसरों ने तुरंत केकड़ा को गोइंदवाल साहिब की जेल में शिफ्ट कर दिया। बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केकड़ा को पीटने की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, जेल प्रशासन का कहना है कि दो पक्षों के बीच महज बहस हुई थी। झगड़े को तुरंत टाल दिया गया। हालांकि दविंदर बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि संदीप केकड़ा के बारे में सबको पता है। इस घटिया इनसान ने थोड़े रुपए के लिए सिद्धू मूसेवाला की रेकी की थी। अब यह रिमांड खत्म होने के बाद मुक्तसर जेल में भेजा गया था। वहां पहुंचने पर भल्ला बठिंडा और उसके दोस्तों ने संदीप केकड़ा को अच्छी तरह से पीटा। हमने संदीप केकड़ा को मारना था, लेकिन वह बच गया। जेल प्रशासन के कर्मचारियों ने आकर उसे बचा लिया। बंबीहा गैंग ने धमकी दी कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में जो भी आरोपी जेल में आएगा, उसके साथ यही सलूक करेंगे। एक-एक कर सबका हिसाब होगा। बंबीहा गैंग ने सिद्धू मूसेवाला को लीजेंड करार दिया। गौर हो कि पुलिस की जांच में खुलासा हुआ था कि केकड़ा ने सिर्फ 15 हजार रुपए के लिए मूसेवाला की रेकी की। वह फैन बनकर अपने भाई और दोस्त के साथ मूसेवाला के घर गया। इसके बाद लॉरेंस गैंग के कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और सचिन थापन को मुखबिरी कर दी,जिसके बाद घर से निकलते ही कुछ दूरी पर मूसेवाला की हत्या हो गई। हालांकि केकड़ा ने बाद में कहा कि उससे सिर्फ मूसेवाला को पीटने की बात हुई थी। हत्या हो जाएगी, इसके बारे में उसे पता नहीं था।
Related Articles

September 15, 2026
5
UCC News: एक देश, एक कानून पर बहस तेज, जानिए UCC को लेकर किस पार्टी का क्या रुख

September 15, 2026
3

