नयी दिल्ली । मुंबई में 26 नवंबर, 2008 (26/11) के आतंकवादी हमलों के मास्टमाइंड साजिद मीर को कथित तौर पर पाकिस्तान में हिरासत में ले लिया गया है। एफबीआई ने मीर को मोस्ट वांटेड आतंकी घोषित किया हुआ है। अमरीकी एजेंसी ने मीर के खिलाफ विदेशी सरकार की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की साजिश करने, आतंकवादियों को सहायता प्रदान करने, अमरीका के बाहर एक नागरिक की हत्या करने और सार्वजनिक स्थानों पर बमबारी करने के आरोप में मोस्ट वांटेड आतंकी घोषित किया है। मुंबई हमलों में मारे गए 166 लोगों में छह अमरीकी थे।एफबीआई ने मीर की गिरफ्तारी और दोषसिद्धि के लिए सूचना देने वाले के लिए $5 मिलियन तक का इनाम रखा है। बता दें कि पाकिस्तान सरकार हमेशा से साजिद मीर को लेकर झूठ बोलती रही है। साजिद मीर की मौजूदगी से पाकिस्तान ने हमेशा इनकार किया है। पाकिस्तान ने तो यहां तक दावा किया था कि साजिद मीर की मौत हो चुकी है। अब चूंकि पाकिस्तान आर्थिक कंगाली की कगार पर खड़ा है और एफएटीएफ से राहत की उम्मीद कर रहा है ऐसे में वह अपने दामन से आतंक के दाग कम करना चाहता है। मीर के बारे में बात करें तो वह पाकिस्तानी आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तोएबा (एलईटी) के लिए सीधे तौर पर काम करता था।
Related Articles

October 21, 2026
1
Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद सौरव दास और आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका, कोर्ट ने पूछा- किस संगठन से जुड़े हैं?

October 21, 2026
0

