पिछले साल कम फल आया था तो चर्चा नहीं हुई थी। लेकिन, इस साल रास्ते से गुजरने वालों ने आम को सुर्खियों में ला दिया। दरअसल, इसका आकार और रंग साधारण आम से अलग है। पकने तक यह आम 16 बार अपना रंग बदलता है। आम को फलों का राजा कहा जाता है। इन दिनों आम का सीजन चल रहा है। देश भर में एक से बढ़कर एक किस्म के आम का स्वाद लोग ले रहे हैं। इस बीच बिहार के मुजफ्फरपुर में किसान भूषण सिंह के बाग का आम चर्चा का विषय बना हआ है। इस आम का शेप, साइज और रंग इतना अलग है कि आने जाने वाले इसे एक बाद रुक कर देखते हैं। किसान का दावा का यहर आम शूगरफ्री है जिसका नाम है अमेरिकन ब्यूटी। इसे देखने वाले एक बाद इसके नये पौधे की मांग जरूर करते हैं। जिला मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर पूरब की ओर स्थित मुशहरी गांव के रहने वाले किसान भूषण सिंह ने पश्चिम बंगाल से लाकर यह किस्म अपने बगीचे में लगाया है। करीब छे साल बाद इसमें फल आने लगा। दो सालों से इसमें फल लग रहे हैं। किसान बताते हैं कि इसका मंजर और दाना सामान्य आम की तरह निकलता है। लेकिन शुरू से लेकर पकने तक यह आम 16 बार अपना रंग बदलता है। पकने के समय इसका वजन आधा किलो से ज्यादा हो जाता है। सामान्यतः इसका वजन चार सौ ग्राम होता है।पिछले साल कम फल आया था तो चर्चा नहीं हुई थी। लेकिन, इस साल रास्ते से गुजरने वालों ने आम को सुर्खियों में ला दिया। दरअसल, इसका आकार और रंग साधारण आम से अलग है। किसान भूषण सिंह ने बताया कि यह आम पांच माह में तैयार होता है। अगले माह यानि जुलाई में यह पक कर तैयार हो जाएगा। स्वाद के सवाल पर किसान का कहना है कि इसमें मिठास कम क्योंकि यह शुगर फ्री वेरायटी है। हालांकि इसका स्वाद बहुत अच्छा है। उन्होंने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय समस्तीपुर और राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केन्द्र मुजफ्फरपुर के वैज्ञानिकों ने भी इस आम का स्वाद चखा है। इस आम के नये पौधे की मांग जोर शोर से की जा रही है। इसे देखने वाले अपने बाग में लगाना चाहते हैं। लेकिन, इसकी नर्सरी अभी नहीं बनाई गयी है। किसान ने बताया कि नया पौधा तैयार करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
Related Articles

March 5, 2026
11
Nitish Kumar Political News: नीतीश कुमार चले दिल्ली… राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह भी रहे मौजूद

February 17, 2026
10

