शिमला, कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में आज से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने आने वाले तीन चार दिनों तक प्रदेश के आठ जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि आने वाले 24 घंटों के भीतर हिमाचल प्रदेश में मानसून की एंट्री हो जाएगी।मानसून हिमाचल प्रदेश में आने वाले खाते तक बारिश का दौर जारी रहेगा। उधर, कांगड़ा में आज हुई पहली मूसलाधार बरसात के कारण मुख्य मार्ग पर कई जगह नालियों के बंद होने के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया। घुरकड़ी से लेकर दमेला चौक तक जगह-जगह नालियों में लोगों द्वारा डाले गए बिल्डिंग मटरियल के फैकने व कूड़ा डालने के कारण नालियों के बंद होने से आज शहर में अव्यवस्था फैली काँगड़ा उतकर्ष बैंक व प्रीत होटल में आज बरसात का पानी घुस जाने से अव्यवस्था का आलम रहां वही काँगड़ा के दमेला चौक से लेकर बस अड्डा तक कई जग़ह सडक़ पर इक_ा होने के कारण वाहनो को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Related Articles

October 11, 2026
3
काशी में संस्कृति संसद 2026! संस्कृति, राष्ट्र और नई पीढ़ी के सवालों पर होगा व्यापक मंथन

October 11, 2026
4

