इंदौर। लसुडिय़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नर्सिंग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। लसुडिय़ा थाना टीआई संतोष दूधी के मुताबिक अन्नपूर्णा इलाके में रहने वाली नर्सिंग छात्रा ने आदर्श पुत्र राजेश बारोड़ निवासी मालीपुरा उज्जैन के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। आरोपी आदर्श इंदौर की एक टू-व्हीलर कंपनी में कलेक्शन मैनेजर के पद पर काम करता है। आरोपी शादी का झांसा देकर छात्रा का शोषण करता रहा। लिव इन में रहने के दौरान एक दिन छात्रा ने आदर्श का मोबाइल चैक किया। तो उसे एक अन्य महिला के साथ आदर्श का फोटो मिला। छात्रा ने पूछा तो आदर्श ने बात टालने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। इसे लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद भी हुआ। हालांकि इसके बाद आदर्श ने मान लिया कि ये उसकी पत्नी है। उसेन छात्रा से कहा कि वह जल्द ही उसकी पत्नी को तलाक देने वाला है। इसके बाद दोनों शादी कर लेंगे। इस बात पर पीडि़ता मान गई। छात्रा ने करीब 15 दिन पहले आदर्श से कहा कि उसकी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी होने वाली है। वह शादी करना चाहती है। छात्रा ने पूछा कि वह पत्नी को कब तलाक देगा। इस पर आदर्श तलाक देने से मुकर गया। दोनों के बीच विवाद के बाद छात्रा भंवरकुआ स्थित अपने रिश्तेदार के यहां रहने चली गई। यहां पहुंचकर आदर्श ने काफी विवाद किया। वो उसे अपने साथ ले जाने के लिए अड़ा हुआ था, लेकिन छात्रा जाने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने आदर्श को हिरासत में ले लिया। पीडि़ता ने बताया कि साल 2021 में एक दोस्त के माध्यम से आदर्श से पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों में सोशल मीडिया पर बातें शुरु हो गईं। मिलने का दौर चलता रहा। बीते साल 20 अगस्त को छात्रा के जन्मदिन पर आदर्श ने महालक्ष्मी नगर के स्पसे पार्क में पार्टी के बहाने उसे बुलाया। यहां केक काटने के ाबद आदश्र ने छात्रा से प्यार का इजहार किया। फिर उससे संबंधी बनाए। फिर शादी की बात कहकर उसके साथ लिव इन में रहने लगा।
पवन हंस हेलिकॉप्टर की अरब सागर में आपात लैंडिंग, 4 लोगों की मौत, 5 को बचाया गया मुंबई ,29 जून (आरएनएस)। महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित अरब सागर में एक रिग के पास ओएनजीसी के पवन हंस हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जो देश की वाणिज्यिक राजधानी से लगभग 175 किलोमीटर दूर मुंबई हाई फील्ड्स से दूर है। हेलिकॉप्टर नौ लोगों को ले जा रहा था जिसमें सात यात्री, कथित तौर पर ओएनजीसी के कर्मचारी, और दो पायलट थे और उन्हें बचाने के लिए ओएनजीसी, भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और अपतटीय आपूर्ति जहाजों का एक बड़ा ऑपरेशन शुरू किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि दोपहर 2 बजे तक, सभी नौ लोगों को बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन चार, जो बचाव के बाद बेहोश हो गए थे उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ओएनजीसी ने आज शाम एक ट्वीट में कहा, हेलीकॉप्टर पर सवार सभी 9 लोगों को बचा लिया गया। दुर्भाग्य से, उनमें से चार बेहोश होकर मुंबई बेस पर लाए गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। ओएनजीसी ने इस पर गहरा शोक व्यक्त किया। मरने वालों के बारे में अधिक जानकारी, मृत्यु का कारण, उनकी पहचान आदि की प्रतीक्षा की जा रही है। बचाव अभियान में ओएनजीसी के अपतटीय आपूर्ति पोत मालवीय-16 और ऑयल रिग सागर किरण की एक नाव शामिल थी, जबकि भारतीय तटरक्षक बल ने अपने हेलीकॉप्टरों को डूबे हुए हेलिकॉप्टर के पास राफ्ट छोडऩे के लिए तैनात किया था और भारतीय नौसेना ने एक एएलएच और एक सी किंग हेलिकॉप्टर भेजा था। मुंबई और नई दिल्ली में ओएनजीसी के अधिकारियों के अनुसार, पानी पर आपातकालीन लैंडिंग का कारण मौसम से संबंधित या तकनीकी मुद्दों से संबंधित हो सकता है जो अभी तुरंत स्पष्ट नहीं है
Related Articles

August 24, 2026
3
Kurukshetra Murder: कुरुक्षेत्र में पत्नी पर पति की हत्या का आरोप, छत से कूदकर हुई घायल; जांच में जुटी पुलिस

August 23, 2026
4

