बक्सर। बक्सर में एक मां ने अपनी ही तीन बेटियों को गला दबा कर मार डाला। घटना ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गाय घाट गांव की है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार महिला पुत्र नहीं होने के कारण अवसाद में रह रही थी और आखिरकार उसने परेशान होकर अपनी तीनों बेटियों की जान ले ली. मृत बच्चियों की उम्र 8 साल, 7 साल और 4 साल बतायी गयी है. आरोपी महिला को सुनील यादव की पत्नी बताया जा रहा है शुक्रवार की सुबह जब लोगों को इस घटना की सूचना मिली तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बात पुलिस तक भी पहुंची. मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी महिला पिंकी देवी पति सुनील यादव को हिरासत में ले लिया है. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि गला दबाकर उसी ने अपने तीन बेटियों की हत्या की है. जिनके नाम क्रमशः पूनम कुमारी 8 वर्ष, रोनी कुमारी 7 वर्ष, बबली कुमारी 4 वर्ष है. परिजनों ने बताया गुरुवार की रात परिवार में माहौल खुशनुमा था. घर में अंडा करी बना था. सभी लोगों ने उत्साह से भोजन किया और सोने चले गये. हालांकि इस दौरान महिला का पति उसके साथ नहीं था क्योंकि वह बाहर नौकरी करता है।
Related Articles

October 27, 2026
4
Telangana Crime: सरकारी नौकरी का झांसा देकर 4.5 लाख रुपये ठगे, यौन उत्पीड़न का आरोप; चलती कार से महिला को फेंका

October 22, 2026
5

