रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर के फिजिकल कॉलेज मैदान में सबसे पहले 72 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए इशारों-इशारों में आजम खां और समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया।कहा कि अभी तक रामपुरी चाकू का गलत इस्तेमाल हो रहा था। भाजपा सरकार ने रामपुरी चाकू का सही इस्तेमाल किया है। अब रामपुर जनपद विकास की राह पर सरपट दौड़ेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर से हेलीकॉप्टर के जरिए रामपुर पहुंचे। सीएम योगी में उत्तराखंड की सीमा से सटे बिलासपुर में औद्योगिक आस्थान बनाने की घोषणा की। इसके अलावा बिलासपुर चीनी मिल का आधुनिकीकरण कराने, कोसी व मिलक में पुल का निर्माण और कई मार्गो के चौड़ीकरण की भी घोषणा की। उन्होंने बिलासपुर चीनी मिल का जीर्णोद्धार, मिलक में रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण और भैया नगला पुल बनवाने समेत विकास के कई कार्य प्राथमिकता से कराने की घोषणा की।सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दंगा फैलाने वालों को राज्य में नहीं पनपने देंगे। उन्होंने आजम खा का नाम लिए बिना कहा कि यह माफिया व गुंडे सत्ता में होते तो राज्य में निवेश नहीं होता। इन्होंने सराकारी कार्यालयों को पार्टी विशेष का कार्यालय बना दिया। अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। मदरसा में निजी स्कूल खोल लिया। सरकार ने उसे वापस ले लिया। उन्होंने कहा पहले रामपुरी चाकू से गुंडई होती थी, आज रामपुरी चाकू रोजगार दे रहा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए आजम खां पर निशाना साधा। कहा कि पिछली सरकारों में रामपुरी चाकू का इस्तेमाल लोगों के शोषण के लिए किया गया, लेकिन हमारी सरकार में यह चाकू सुरक्षा के काम आया। रामपुर की जनता ने लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा और विकास के लिए भाजपा का साथ दिया। अब हम बिना भेदभाव के सभी वर्गों का विकास कराएंगे। रामपुर को विकास की मुख्य धारा से जोड़ेंगे।
Related Articles

August 20, 2026
1
Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर में अब ऐसे होगी कर्मचारियों की निगरानी, फेस रीडिंग से हाजिरी; देरी पर नोटिस

August 20, 2026
1

