प्रयागराज । कोई मंगेतर ऐसी कारगुजारी भी कर सकता है, लोग जानकर हैरान हैं। सगाई के बाद मंगेतर ने युवती की अश्लील फोटो खींच ली। शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। इन्कार करने पर इंटरनेट मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की मांग की। मंगेतर की इस करतूत से परेशान युवती ने करेली थाने में शिकायत की। मंगेतर समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।करेली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी कुछ समय पहले धूमनगंज क्षेत्र के रहने वाले हिमांशु नामक युवक से तय हुई थी। जून माह में दोनों की सगाई हुई। युवती का आरोप है कि हिमांशु उससे बातचीत करने लगा। 21 अगस्त को उसने उसकी अश्लील फोटो ले लिया। दूसरे दिन उसने उसे दोस्त के कमरे पर बुलाया।
Related Articles

October 21, 2026
1
UP Politics: कुर्मी वोट बैंक पर BJP-सपा की नजर, पटेल जयंती से साधेंगे सियासी समीकरण

October 19, 2026
6

