मंडी। विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कमर कस ली है और पार्टी की मजबूती के लिए बड़े नेताओं के प्रदेश में लगातार कार्यक्रम तय हो रहें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा प्रदेश के प्रवास पर है। इसी कड़ी में 10 अक्तूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी चुने हुए जन प्रतिनिधियों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।यह जानकारी अनौपचारिक प्रेस वार्ता के दौरान मंडी संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी बिहारी लाल शर्मा ने दी।बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि सम्मेलन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह सहित प्रदेश का शीर्ष नेतृत्व उपस्थित रहेगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का आयोजन विपाशा सदन में सुबह 09 बजे से शुरू होगा।बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े राजनितिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश से संबंध रखते हैं जो प्रत्येक हिमाचलवासी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि जिला मंडी के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ेगा और उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
Related Articles

November 24, 2026
7
Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव से पहले BJP-अकाली दल का गठबंधन बहाल, अमित शाह बोले- अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहेगा

November 24, 2026
5

