हंडिया के जबराडीह गांव में रहने वाले सविता देवी (28) ने 11 माह के मासूम बेटे ऋषभ को गोद में लेकर कुएं में छलांग लगा दी। इसमें वह तो सुरक्षित बच गई लेकिन बेटे की मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मचा हुआ है। जबराडीह गांव में रहने वाले शिवराज प्रजापति का बेटा अवधेश मुंबई में रहकर प्राइवेट काम करता है। अवधेश की शादी करीब चार साल पहले भेसटी गांव निवासी सविता से हुई थी। वह सास-ससुर के साथ गांव में ही रहती थी। उसके दो बेटों में ऋषभ छोटा था। पिछले कुछ दिनों से उसका सास-ससुर से आए दिन विवाद होता था। बुधवार शाम भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान आक्रोशत होकर वह ऋषभ को गोद में लेकर घर के बाहर निकल गई और कुछ दूर पर स्थित कुएं में छलांग लगा दी। सास-ससुर ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए।ग्रामीणों ने कुछ देर बाद दोनों को बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक ऋषभ की मौत हो चुकी थी। जबकि सविता सुरक्षित थी। बच्चे की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हंडिया इंस्पेक्टर धर्मेंद्र दुबे ने बताया कि महिला के पति व मायकेवालों को सूचना दे दी गई है। पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। जांच पड़ताल की जा रही है।
Related Articles

May 31, 2026
119
Lucknow News: बंसल क्लासेस (कोटा) का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक विंग का उद्घाटन

February 5, 2026
13

