नई दिल्ली। समाचार प्रसारक बीबीसी इंडिया की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। विदेशी फंडिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीबीसी इंडिया के खिलाफ कार्रवाई की है। ईडी ने बीबीसी इंडिया के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत दर्ज कर लिया है।
समाचार एजेंसी ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। सूत्रों ने कहा कि जांच एजेंसी ने फेमा के प्रावधानों के बीबीसी के कुछ अधिकारियों से दस्तावेजों और बयानों की रिकॉर्डिंग की भी मांग की है। ईडी कंपनी द्वारा कथित प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के उल्लंघन की भी जांच कर रही है।
आयकर विभाग ने ली थी तलाशी
गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले गुजरात दंगों पर डॉक्यूमेंट्री को लेकर बीबीसी विवादों में घिरी थी। केंद्र सरकार ने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी थी। आयकर विभाग ने इसी साल बीबीसी के दिल्ली और मुंबई दफ्तरों पर तलाशी भी ली थी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) और आयकर अधिकारियों ने कहा था कि बीबीसी समूह की विभिन्न संस्थाओं द्वारा दिखाई गई आय और लाभ भारत में उनके संचालन के पैमाने के अनुरूप नहीं थे। अधिकारियों ने ये भी कहा था कि बीबीसी इंडिया की तरफ से कर का भुगतान नहीं किया गया।
Related Articles

September 15, 2026
1
National Project: 6 राज्यों की सहमति से आगे बढ़ी किशाऊ परियोजना, पानी-बिजली संकट के समाधान की उम्मीद

September 15, 2026
2
Gurugram News: महिला बाइकर को टक्कर मारने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, दौसा से पकड़ा गया

September 14, 2026
3
