लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से आयोजित इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम कल मंगलवार 25 अप्रैल को जारी किया जायेगा। इस आशय की जानकारी माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव की तरफ से दी गई है।
परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यूपीएमएसपी.ईडीयू.इन और एनआईसी की वेबसाइट यूपीरिजल्ट्स.एनआईसी.इन पर एक साथ देखे जा सकते है। बताते चलें कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 16 फरवरी से 4 मार्च के बीच किया गया था। परीक्षार्थी अपना परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
Related Articles

May 31, 2026
104
Lucknow News: बंसल क्लासेस (कोटा) का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक विंग का उद्घाटन

February 5, 2026
12

