Mohsin Raza: UP अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने मोहसिन रजा, योगी सरकार ने 9 नियुक्तियों पर लगाई मुहर

Mohsin Raza:

उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता मोहसिन रजा को राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंगलवार को जारी आदेश में आयोग में अध्यक्ष समेत कुल 9 नियुक्तियों को मंजूरी दी गई। सभी सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।

मोहसिन रजा योगी सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं और विधान परिषद के सदस्य भी रहे हैं। राजनीति में आने से पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश की ओर से रणजी ट्रॉफी क्रिकेट खेला था। वर्ष 2013 में बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्हें पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया था।

साल 2017 में बीजेपी सरकार बनने पर उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली। बाद में उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज विभाग में राज्य मंत्री के रूप में काम किया। अब अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति को बीजेपी की अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंच मजबूत करने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है। राजनीतिक हलकों में इस फैसले को अहम माना जा रहा है।

written by Siddhi Srivastava 

Related Articles