NHPC Internship 2026: NHPC (नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड) ने ग्रेजुएट छात्रों के लिए पेड इंटर्नशिप का शानदार अवसर दिया है। यह इंटर्नशिप प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत आयोजित की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹11,000 का स्टाइपेंड मिलेगा।
यह इंटर्नशिप छह महीने की होगी, जिसमें छात्रों को ऊर्जा क्षेत्र और NHPC के विभिन्न प्रोजेक्ट्स में काम सीखने का मौका मिलेगा। इंटर्नशिप का उद्देश्य युवाओं को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है, जिससे उनके करियर को मजबूती मिल सके।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में कुल 10 सीटें हैं। इंटर्नशिप की लोकेशन बारामूला, जम्मू-कश्मीर रखी गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों की जांच आधिकारिक पोर्टल पर करनी होगी।
इच्छुक उम्मीदवार PM Internship Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकारी कंपनी NHPC में अनुभव हासिल करने का यह मौका छात्रों के लिए भविष्य में रोजगार की संभावनाएं बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है।
written by Siddhi Srivastava



