विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले राज्य के शीर्ष पद से विजय रूपाणी के इस्तीफे के दो दिन बाद, भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) ने आज गुजरात (Gujarat new Cm) के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. गुजरात के राजभवन में एक सादे समारोह में भूपेंद्र पटेल ने गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के कई नेताओं की मौजूदगी में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भूपेंद्र पटेल को राज्य के नए मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. बताया गया कि बाद कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी. गुजरात के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता नितिन पटेल ने कहा कि, भूपेंद्र पटेल मेरे पुराने पारिवारिक मित्र हैं. मैंने उन्हें बधाई दी. उन्हें सीएम के रूप में शपथ लेते देखकर हमें खुशी होगी. जरूरत पड़ने पर उन्होंने मेरा मार्गदर्शन भी मांगा है. वहीं उन्होंने सीएम न बनाए जाने की नारजगी के सवाल पर कहा, नए मुख्यमंत्री नहीं चुने जाने पर मैं बिल्कुल नाराज़ नहीं हूं.मैं 18 साल से जन संघ से लेकर आज तक बीजेपी का कार्यकर्ता हूं और रहूंगा..कोई जगह मिले या नहीं, वो बड़ी बात नहीं है लोगों का प्रेम और सम्मान मिले वही बड़ी बात है. राज्य के मनोनीत मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता नितिन पटेल से मुलाकात की.
Related Articles

October 17, 2026
1


