सुल्तानपुर। नगर में अपने प्रवास के दौरान गोमती मित्र मंडल द्वारा सीता कुंड धाम पर चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम एवं सीता उपवन के सृजन की जानकारी होने पर प्रख्यात संत शांतनु जी महाराज ने सीताकुंड घाट का निरीक्षण किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं पूर्व केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य आलोक रंजन सिंह एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह से धाम भ्रमण की इच्छा जताई थी।जिस पर दोनों महाराज जी को लेकर सीता कुंड धाम पहुंचे।प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह एवं मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी ने बताया कि वहां पहुंचने पर धाम की व्यवस्था एवं सीता उपवन देखकर महाराज जी ने बड़े ही स्पष्ट शब्दों में कहा की बिना किसी शासनिक/प्रशासनिक मदद के पिछले दस वर्षों से कराए जा रहे इस कार्य की प्रशंसा करने के लिए शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। गोमती मित्रों ने महाराज जी का स्वागत किया।आशीर्वाद प्राप्त किया एवं उनसे तट पर पक्का घाट एवं सीढ़ियां बनवाने हेतु मुख्यमंत्री जी से आग्रह करने का निवेदन किया।स्वागत के दौरान मुन्ना पाठक,अजय प्रताप सिंह,संत कुमार प्रधान,डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,अजय वर्मा,दाऊजी,विपिन सोनी,अर्जुन,बासु आदि उपस्थित रहे।
Related Articles

October 16, 2026
1
Prayagraj: पचखरा में मां दुर्गा की आराधना का 15वां वर्ष, नवरात्र पर भक्ति में डूबे ग्रामीण; 19 अक्टूबर को विशाल भंडारा

October 16, 2026
1

