कानपुर : सीएम योगी ने बुधवार को कानपुर मेट्रो के ट्रायल रन का शुभारंभ बटन दबाकर किया। इस मौके पर उन्होंने निर्धारित समय से पहले आज ट्रायल रन शुरू होने पर प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि अगले चार-छह हफ्तों में यह सेवा नियमित रूप से शुरू हो जाएगी। सम्बोधन से पहले सीएम योगी ने प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश महाना और जयप्रताप सिंह के साथ मेट्रो में सफर भी किया। सीएम योगी ने कहा कि कानपुर मेट्रो सिटी बन गया है। उनकी सरकार ने 2019 में इस योजना की शुरुआत की थी। आज निर्धारित समय के पहले ट्रायल रन शुरू हो गया है। ट्रायल रन के बाद पीएम मोदी के हाथों कानपुर वासियों को इस सेवा की सौगात मिलेगी। अगले चार-छह हफ्तों में ट्रायल रन और अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने का प्रयास होगा। उन्होंने ट्रायल रन के लिए योजना में सहयोग करने वाले केंद्र सरकार के अधिकारियों को धन्यवाद दिया और उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी। सीएम ने कहा कि ऐसे कोरोना काल में मेट्रो के काम की शुरुआत और उसे पूरा करना बहुत बड़ी उपलब्धि है। सीएम ने बताया कि कानपुर मेट्रो में नौ स्टेशन होंगे।
Related Articles

October 18, 2026
1
Akhilesh Yadav: यूपी चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव की नई रणनीति, जिलों की समस्याओं के हिसाब से बनेगा घोषणा पत्र

October 18, 2026
2

