प्रयागराज । ठंड के दिन हों और छुट्टी हो तो घूमना का आनंद ही कुछ और है। ठंड की छुट्टी में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आइआरसीटीसी विशेष तौर पर भारत दर्शन यात्रा ट्रेन चला रहा है। 27 नवंबर से नौ दिसंबर तक यह विशेष ट्रेन चलेगी। इसके लिए बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आइए जानें कि इस स्पेशल ट्रेन में कितने दिनों का टूर पैकेज है और इसका किराया कितना होगा। आइआरसीटीसी की ओर से भारत दर्शन यात्रा के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन में यात्रियों को 12 रात्रि एवं 13 दिनों का पैकेज मिलेगा। यानी इतने दिनों तक यात्रा की जा सकेगी। इस दौरान प्रमुख स्थलों का दर्शन कराया जाएगा। इसका किराया प्रति व्यक्ति 12285 रुपये है।
Related Articles

August 19, 2026
3
Chinese Incursion in Arunachal Pradesh: अरुणाचल में 60 किमी अंदर घुसा चीन? सरकार ने वायरल दावों का बताया सच

August 19, 2026
2

