नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ग्राहक केंद्रित दो नए इनोवेटिव भारतीय रिजर्व बैंक रिटेल डायरेक्ट स्कीम और एकीकृत लोकपाल योजना का शुभारंभ करेंगे। गुरुवार को एक बयान में प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि भारतीय रिजर्व बैंक खुदरा प्रत्यक्ष योजना का उद्देश्य खुदरा निवेशकों के लिए सरकारी प्रतिभूति बाजार तक पहुंच बढ़ाना है। यह उन्हें केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा जारी प्रतिभूतियों में सीधे निवेश के लिए एक नया अवसर देता है। बयान के मुताबिक, निवेशक आसानी से आरबीआई के साथ अपने सरकारी प्रतिभूति खाते मुफ्त में ऑनलाइन खोल और मेंटेन कर सकेंगे।पीएमओ से जारी बयान के मुताबिक योजना का केंद्रीय विषय ग्राहकों के लिए अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए एक पोर्टल, एक ई-मेल पता और एक डाक पते के साथ “एक राष्ट्र-एक लोकपाल” पर आधारित है। ग्राहकों के लिए अपनी शिकायत दर्ज करने, दस्तावेज जमा करने, अपनी शिकायतों की स्थिति को ट्रैक करने और जवाब देने के लिए एक ही रेफरेंस नंबर होगा
Related Articles

November 13, 2026
0
PM Modi Karnataka Visit: PM मोदी ने नम्मा मेट्रो की पिंक लाइन और नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बोले- विकसित कर्नाटक से विकसित भारत को मिलेगी गति

November 13, 2026
1

