मेरठ। मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन अधीक्षक को पत्र लिखकर मेरठ सहित नौ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। अधीक्षक को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। रेलवे पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक सुदेश कुमार गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए आज बताया कि मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय को इस तरह का पत्र मिला है, जिसके बाद मेरठ सिटी स्टेशन के अलावा कैंट स्टेशन, परतापुर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। गुप्ता ने बताया कि इस मामले में मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन स्थित थाना जीआरपी में अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 505/2 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह किसी की शरारत लग रही है। ऐसा ही एक पत्र 30 अक्तूबर को हापुड़ रेलवे स्टेशन अधीक्षक कार्यालय को भी मिला था,जिसके बाद स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया गया था। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि डाककर्मी एक पत्र लेकर कार्यालय आया। पत्र में रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस पत्र में मेरठ समेत गाजियाबाद, हापुड़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, खुर्जा, कानपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर सहित कई रेलवे स्टेशनों के अलावा 6 दिसंबर को अयोध्या के हनुमानगढ़ी, रामजन्मभूमि, इलाहाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर समेत उत्तर प्रदेश के कई मंदिरों को बम से उड़ाने की भी धमकी दी गई है। मेरठ में मुख्यमंत्री के बृहस्पतिवार के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है।
Related Articles

October 17, 2026
1
New Children Public School: नवरात्रि पर न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में सजी रामदरबार की झांकी, बच्चों ने प्रस्तुत किया गरबा-डांडिया

October 17, 2026
1

