बरेली ! उत्तर प्रदेश के बरेली में एक सिरफिरे आशिक ने शादी से इंकार करने पर भाई के साथ बाजार से खरीदारी कर लौट रही युवती पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. आरोपी ने युवती को सात गोलियां मारी मौके पर ही युवती की मौत हो गई बरेली के देहात क्षेत्र के थाना फतेहगंज पूर्वी के एक गांव की 22 वर्षीय युवती का गांव में दूसरी जाति के रजनेश से प्रेम संबंध था रजनेश युवती पर भागकर शादी करने का दवाब बना रहा था युवती ने मना कर दिया उसके परिजनों ने रजनेश से दूरी बनाने की हिदायद के साथ ही बंदिश लगा दीं इससे रजनेश बौखला गया वह युवती की कई दिन से तलाश में था युवती भाई के साथ बाजार से घर लौट रही थी बरगवां के पास रजनेश ने उसे घेर लिया इसके बाद उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी सरेराह फायरिंग से दहशत बन गया. आरोपी ने गोली मारने के बाद युवती को बाल पकड़कर दूर तक खींचा उसके कपड़े फाड़ दिए गांव में परिजनों को जानकारी हुई इसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे गांव में भी तनाव फैल गया परिजनों ने चार घंटे शव नहीं उठने दिया वो आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे पुलिस ने परिजनों और रिश्तेदारों को समझाया इसके बाद शव उठ सका मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है बताया जाता है कि पुलिस ने आरोपी के गांव में दबिश दी आरोपी का पूरा परिवार गांव छोड़कर फरार हो चुका है तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस की तैनाती की गई है. मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कहा है कि युवती और रजनेश के बीच प्रेम संबंध थे घरवालों को पता चला तो युवती ने उससे दूरी बना ली. इसी से खफा रजनेश में घटना को अंजाम दिया है
Related Articles

August 22, 2026
0
Telangana: तेलंगाना में फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, 2 कर्मचारियों की मौत; 9 घायल, रिएक्टर फटने से मचा हड़कंप

August 22, 2026
2

