नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी की ओर से आयोजित क्षेत्रीय बूथ सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि गोरखपुर का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, किसी वर्ग विशेष का नहीं है, किसी जाति विशेष का नहीं है, ये सम्मेलन समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाला भाजपा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है। केंद्र से पीएम मोदी ने पूरा आशीर्वाद उत्तर प्रदेश पर रखा है और सीएम योगी ने विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उत्तर प्रदेश लगातार विकास की ओर अग्रसर है।उन्होंने कहा कि मेरा ये सौभाग्य है कि मुझे श्रीकृष्ण और श्रीराम की भूमि पर आने का सौभाग्य मिला। पंडित बिस्मिल की शहादत को याद करते हुए मैं इस धरती को नमन करता हूं। महात्मा बुद्ध भी इसी भूमि से सत्य की खोज में निकले थे। यही वही गोरखपुर की धरती है। हमें गौरवान्वित होना चाहिए कि हम ऐसी पार्टी के सदस्य हैं जिसमें आंतरिक प्रजातंत्र हैं। जिसके अंतर्गत एक साधारण परिवार से आने वाला एक साधारण कार्यकर्ता प्रदेश का मुख्यमंत्री बन जाता है और मुझ जैसा कार्यकर्ता पार्टी का अध्यक्ष बन जाता है। भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को लेकर चलती है।दूसरी राजनीतिक पार्टियां वंशवाद को लेकर चलती हैं। हम लोग ‘सबका साथ’ इस बात को लेकर चलते हैं और वो लोग सिर्फ ‘वोटबैंक’ के लिए राजनीति करते हैं।
Related Articles

September 9, 2026
3
Punjab Politics: पंजाब में सियासी बवाल, पवन खेड़ा ने AAP सरकार को घेरा, केजरीवाल पर साधा निशाना

September 9, 2026
1

