कुल्लू। केंद्रीय परिवहन व सड़क राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह शनिवार को दो दिवसीय कुल्लू दौरे पर पहुंचे। शनिवार को वह हवाई मार्ग से सुबह नौ बजे भुंतर एयरपोर्ट पर पहुंचें। यहां से कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान वह एनएचएआइ अधिकारियों से कार्य की प्रगति पर चर्चा की। इसके बाद मनाली जाएंगे और अटल टनल रोहतांग का दौरा करेंगे। केंद्रीय मंत्रालय से लेकर देश-विदेश के पर्यटक अटल टनल पहुंच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री रात्रि विश्राम मनाली में करेंगे और रविवार सुबह दिल्ली लौट जाएंगे।भुंतर पहुंचने के बाद वीके सिंह यहां से सीधे कुल्लू में पूर्व सांसद महेश्वर के न्योते पर सुलतानपुर पहुंचे, जहां पर वीके सिंह ने भगवान रघुनाथ के दरबार में माथा टेका और महेश्वर सिंह के साथ बातचीत की। इसके बाद यहां से सीधे मनाली की ओर रवाना हो गए। इस दौरान कुल्लू मनाली नेशनल हाईवे-तीन का निरीक्षण भी किया और कार्य की प्रगति की एनएचएआइ अधिकारियों से चर्चा की। यहां से सीधे अटल टनल मनाली रवाना हुए।अटल टनल रोहतांग निहारने के बाद वापस मनाली आएंगे। केंद्रीय मंत्री रात्रि विश्राम मनाली में करेंगे और रविवार को सुबह वापस दिल्ली लौटेंगे। उधर पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री कुल्लू जिला में दो दिवसीय दौरे पर पहुंच गए हैं।
Related Articles

October 17, 2026
1
Uttarakhand News: रेखा आर्या पर ₹210 करोड़ की संपत्ति जुटाने का आरोप, पति पप्पू गिरधारी बोले- 17 साल तक दिया साथ

October 11, 2026
4

