लखनऊ । यदि आप एक दिसंबर के बाद रेल सफर करने की तैयारी कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। एक दिसंबर से जनता एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के पहिए थम जाएंगे। कोहरे के कारण पर ढाई महीनों तक यह ट्रेनें नहीं चलेंगी। वहीं कुछ ट्रेनों की आवृत्ति में कमी होगी जबकि कुछ ट्रेनों के रूट बदलेंगे। वाराणसी देहरादून जनता एक्सप्रेस एक दिसंबर से निरस्त हो जाएगी। जबकि 15909/10 अवध असम एक्सप्रेस एक दिसंबर से तीन मार्च तक, 14673/74 शहीद एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक, 15903/04 छह दिसंबर से दो मार्च तक, 15933/34 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस सात दिसंबर से 25 फरवरी तक नहीं चलेगी। एक दिसंबर से एक मार्च तक लखनऊ -आगरा फोर्ट इंटरसिटी, लखनऊ -मेरठ सिटी इंटरसिटी का संचालन नहीं होगा। अंबाला बरौनी एक्सप्रेस चार दिसंबर से 28 फरवरी तक, ट्रेन 14006 आनंद विहार -सीतामढ़ी तीन दिसंबर से दो मार्च तक जबकि अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस एक दिसंबर से 25 फरवरी तक नहीं चलेगी।
Related Articles

August 19, 2026
3
Chinese Incursion in Arunachal Pradesh: अरुणाचल में 60 किमी अंदर घुसा चीन? सरकार ने वायरल दावों का बताया सच

August 19, 2026
2

