रायबरेली । सलोन ब्लाक के समीप रहने वाले कार मिस्त्री ने मंगलवार को पत्नी से अनबन होने के बाद पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। परिवारीजन आनन-फानन उसे सीएचसी ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस मामले में देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी। कस्बा निवासी जावेद अख्तर कार मिस्त्री था। कस्बे में ही उसने दुकान खोल रखी थी। मंगलवार की सुबह उसका पत्नी शायरा बानो से झगड़ा हो गया। शायरा नाराज होकर मुहल्ला चौधराना अपने मायके चली गई। जावेद भी दुकान चला गया। दोपहर में जावेद के पास शायरा का फोन आया और दोनों में फिर बहस होने लगी। नाराज जावेद दुकान में रखा पेट्रोल लेकर घर चला गया। उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और पेट्रोल डालकर आग लगा ली। उसकी चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग मदद के लिए दौड़े। दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया।घरवाले उसे सीएचसी ले गया, जहां डा. आशीष नायक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जावेद की मौत की खबर सुनकर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सीएचसी में उसकी ससुरालवाले भी पहुंचे। उन्हें देख जावेद के परिवार के लोग आगबबूला हो गए और झगड़ा करने लगे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
Related Articles

May 31, 2026
123
Lucknow News: बंसल क्लासेस (कोटा) का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक विंग का उद्घाटन

February 5, 2026
13

