प्रयागराज । इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में पड़े वोटों की गिनती जारी है। अध्यक्ष पद पर राधाकांत ओझा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। अभी तक 1500 वोटों की गणना पूरी हो चुकी है। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना शुक्रवार की सुबह से चल रही है। मतगणना के पहले दिन अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महासचिव पद के 12-12 सौ वोटों गिनती की गई। पहले दिन अध्यक्ष पद पर राधाकांत ओझा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार मिश्र, महासचिव पद पर सत्यधीर जादौन आगे चल रहे थे। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए एक दिसंबर को मतदान हुआ था। समस्त पदों पर 199 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। कुल 9659 मतदाताओं में से 7549 वकीलों ने वोट डाला है। अधिवक्ता दिवस के अवसर पर एल्डर कमेटी के सदस्यों ने प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके साथ स्वतंत्रता आंदोलन के शहीद खुदीराम बोस की जयंती मनाई गई। इसके बाद हाई कोर्ट बार चुनाव की मतगणना शुरू हुई।
Related Articles

May 31, 2026
121
Lucknow News: बंसल क्लासेस (कोटा) का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक विंग का उद्घाटन

February 5, 2026
13

