नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच शिखर वार्ता होगी। दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार और तकनीक के अहम क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने को लेकर कई समझौते होंगे। पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच शाम साढ़े पांच बजे शिखर वार्ता शुरू होगी। इसके बाद पुतिन रात साढ़े नौ बजे दिल्ली से वापस उड़ान भरेंगे। रूसी रक्षा मंत्री ने कहा कि इस समय में रक्षा सहयोग रूस और भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे विश्वास है कि दोनों देश क्षेत्रीय सुरक्षा को आगे बढ़ाएंगे। दोनों देशों के बीच राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से 6,01,427 असाल्ट राइफल्स AK-203 की खरीद के लिए करार किया गया है। यह अनुबंध 2021-2031 से सैन्य-तकनीकी सहयोग कार्यक्रम के तहत किया गया है।
Related Articles

September 22, 2026
2
bihar update: नाबालिग से बदसलूकी मामले में गरमाई सियासत, पप्पू यादव ने की सख्त कार्रवाई की मांग

September 22, 2026
2
जमुई कांड पर जीतन राम मांझी का तेजस्वी यादव पर पलटवार, बोले- ‘अपने भाइयों को सचेत कर दीजिए, सम्राट की सरकार किसी को नहीं बख्शेगी’

September 22, 2026
1
