मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म तेजस पांच अक्तूबर को रिलीज होगी। कंगना रनौत की आने वाली फिल्म तेजस की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी खुद दी है। उन्होंने फिल्म से अपने लुक की एक फोटो शेयर कर लिखा कि आपके लिए एक ऐसी महिला की प्रेरक कहानी लेकर आए हैं, जिसने आसमान पर राज करने का फैसला किया है। तेजस दशहरा के मौके पर आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।गौरतलब है कि कंगना फिल्म तेजस में वायु सेना की पायलट तेजस गिल की भूमिका में है। यह फिल्म सर्वेश मेवाड़ा के निर्देशन में बन रही है। इसकी कहानी भी सर्वेश ने ही लिखी है।
Related Articles

November 1, 2026
1
Drishyam 3: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म का जलवा, 30 दिन में 587 करोड़ के पार पहुंची कमाई

October 31, 2026
3

