नई दिल्ली। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी उनके महंगाई भत्ते में इजाफे के रूप में होगी। राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसद से 12 फीसद की बंपर बढ़ोतरी की है। अपर मुख्य सचिव एस राधा चौहान के आदेश के मुताबिक 5वें वेतन आयोग वाले कर्मचारी के महंगाई भत्ते को 1 जुलाई 2021 से मौजूदा 356% से बढ़ाकर 368% कर दिया गया है। वहीं छठे वेतन आयोग के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 189% की दर से बढ़ाकर 196% किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश में तैनात अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को दिनांक 1 जुलाई, 2021 से महंगाई भत्ते का भुगतान अब 28 की जगह 31 फीसद की दर से होगा। राज्य कर्मचारियों और सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों, यूजीसी और ऐसे कर्मचारी, जिन्होंने 1 जनवरी, 2016 से पुनरीक्षित वेतनमान को नहीं चुना है या जिनके वेतनमान 1 जनवरी, 2016 से पुनरीक्षित नहीं हुए हैं और वे छठें केन्द्रीय वेतन आयोग में कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों को 1 जुलाई, 2021 से बढ़ी हुई दर पर महंगाई भत्ते का भुगतान होगा। इसके अलावा उन कर्मचारियों को भी फायदा होगा, जिनके वेतनमान 1 जनवरी, 2006 से पुनरीक्षित नहीं हुए हैं और वे पांचवें केन्द्रीय वेतन आयोग में कार्यरत हैं।
Related Articles

October 11, 2026
4
Business News: रक्षा निर्यात में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अदाणी डिफेंस को SIDM चैंपियन अवार्ड 2026

October 11, 2026
3

