ऊना। जिला ऊना मुख्यालय से सटे झलेड़ा स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में पुलिस विभाग की कांस्टेबल की भर्ती को लेकर विभाग ने कमर कस ली है। पुलिस विभाग द्वारा जिला में पांच से 15 जनवरी तक 102 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी। इसके लिए 13800 से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर की अगुवाई में पुलिस अधिकारियों ने भर्ती रैली स्थल का निरीक्षण किया। एसपी ऊना ने बताया कि पुलिस लाइन ग्राउंड में अभ्यर्थियों के फिजिकल टेस्ट किए जाएंगे। गौरतलब है कि इस बार भर्ती प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके तहत इस बार इंटरव्यू नहीं लिए जाएंगे। पुलिस विभाग द्वारा पुलिस लाइन झलेड़ा में शारीरिक मापदंडों के आकलन के लिए सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।
Related Articles

September 16, 2026
1
UP Government Schools: UP के सरकारी स्कूलों पर छिड़ी नई बहस, CJP ने स्मार्ट स्कूल योजना पर उठाए सवाल

September 15, 2026
5

