लखनऊ । कोरोना संक्रमण काल में नौेकरी के लिए भले ही रोजगार मेला न लग रहा हो,लेकिन सेवयोजन विभाग नौकरी के लिए अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो आर्थिक तंगी की वजह से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते, ऐसे लोगों को सेवायोजन विभाग आनलाइन निश्शुल्क कोचिंग कराएगा। लालबाग के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर संचालित कोचिंग में पंजीकृत 60 प्रतियोगी छात्रों को कोचिंग कराई जाएगी। आनलाइन कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए तीन अनुदेशक (शिक्षक) तैनात हैं। सचिवालीय पद्धति पढ़ाने के लिए सूरज प्रकाश तैनात हैं तो विनोद वर्मा को भाषा का ज्ञान कराने के लिए रखा गया है। कुसुम वर्मा शॉर्ट हैंड और टाइपिंग की आनलाइन जनकारी देंगी। आर्थिक रूप से कमजोर इंटर पास 18 से 35 वर्ष तक के युवाओं का लोवर डिविजनल क्लर्क के पदों पर तैनाती के लिए प्रवेश होगा। 60 सीटों वाली इस कोचिंग में 35 बच्चे अनुसूचित जाति और शेष पिछड़े वर्ग के होते हैं। अब अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र के लिए प्रवेश चुनाव बाद होंगे। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चंद्रा ने बताया कि अनुसूचित जाति के युवाओं को 200 रुपये महीना वजीफा भी समाज कल्याण विभाग देता है। एक छात्र को एक बार में 200 रुपये स्टेशनरी खरीदने के लिए अलग से दिए जाते हैं। सेवायोजन विभाग की ओर से आफलाइन के बजाय अब आनलाइन काउंसिलिंग शुरू हो गई है। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चंद्रा ने बताया कि सभी इंटर कॉलेज व पालीटेक्निक में काउंसिलिंग चल रही है। नौकरी के साथ ही पंजीयन की जानकारी भी युवाओं को दी जा रही है
Related Articles

September 16, 2026
1
UP Government Schools: UP के सरकारी स्कूलों पर छिड़ी नई बहस, CJP ने स्मार्ट स्कूल योजना पर उठाए सवाल

September 15, 2026
5
UCC News: एक देश, एक कानून पर बहस तेज, जानिए UCC को लेकर किस पार्टी का क्या रुख

September 15, 2026
3
National Project: 6 राज्यों की सहमति से आगे बढ़ी किशाऊ परियोजना, पानी-बिजली संकट के समाधान की उम्मीद
September 15, 2026
3