नई दिल्ली, एजेंसी । महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 125वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया गेट पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करेंगे। पीएम मोदी ने शुक्रवार को इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की ग्रेनाइट से बनी भव्य प्रतिमा लगाए जाने का ऐलान किया था। पीएम ने यह भी कहा था कि जब तक वो प्रतिमा तैयार नहीं हो जाती तब तक उस जगह पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा मौजूद रहेगी। पीएम मोदी आज शाम को इस होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करेंगे। प्रधानमंत्री ने आज इस अवसर पर ट्वीट कर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने सभी देशवासियों को पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं भी दी। पीएम ने कहा कि प्रत्येक भारतीय को हमारे राष्ट्र के लिए नेताजी के महत्वपूर्ण योगदान पर गर्व है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि नेताजी को भारत कृतज्ञतापूर्वक श्रद्धांजलि देता है। स्वतंत्र भारत के विचार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए नेताजी ने जो साहसी कदम उठाए वो उन्हें एक राष्ट्रीय प्रतीक बनाते हैं। उन्होंने कहा कि नेताजी के आदर्श और बलिदान हर भारतीय को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
Related Articles

November 11, 2026
5
Renewable Energy India: स्वच्छ ऊर्जा से भारत को 100 अरब डॉलर का फायदा, 2030 तक बचत दोगुनी से ज्यादा होने का अनुमान

November 11, 2026
5

